BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

रेड क्रॉस का सेवा शिविर में नेहरू पार्क से कांवरिया पथ तक हजारों श्रद्धालुओं की सेवा


रांची एक्सप्रेस संवाददाता 

देवघर : श्रावण मास की अंतिम सोमवारी पर इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, देवघर शाखा ने नेहरू पार्क से कांवरिया पथ तक श्रद्धालुओं की सेवा की। श्रावण के प्रथम दिन से शुरू हुआ सेवा अभियान अंतिम सोमवारी तक निरंतर जारी रहा।

नेहरू पार्क स्थित सेवा शिविर में श्रद्धालुओं को पेयजल, नींबू पानी, फलाहार और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं, वहीं कांवरिया पथ पर प्राथमिक स्वास्थ्य उपचार की सेवा भी दी गई। थकान, चक्कर, पैरों में दर्द और मामूली चोट से जूझ रहे श्रद्धालुओं को मौके पर प्राथमिक चिकित्सा दी गई।

इस बार के शिविर में नींबू, चीनी, फल आदि सामग्री रेड क्रॉस के आजीवन सदस्य कमलेंद्र कुमार झा की पहल पर उनके मित्र संतोष सिंह ने अपने स्वर्गीय पिता कलानंद सिंह की पुण्यतिथि पर प्रदान की।

चेयरमैन जितेश राजपाल ने कहा कि श्रद्धालुओं की सेवा केवल जिम्मेदारी नहीं, बल्कि मानवता की सच्ची सेवा है। सेवा शिविर समन्वयक सुरेशानंद झा और देवनंदन झा ने बताया कि दोनों सेवाओं से हजारों श्रद्धालुओं को राहत मिली।

मौके पर वाइस चेयरमैन पीयूष जायसवाल, मयंक राय, संजय मिश्रा, राकेश सिंघानिया सहित कई आजीवन सदस्य, महिला सदस्य और स्वयंसेवक मौजूद रहे।