पूर्व सैनिक संगठन ने अंतिम सोमवारी पर कांवरियों की सेवा की, बांटे फल, शरबत और जूस
रांची एक्सप्रेस संवाददाता
देवघर : सावन की चौथी और अंतिम सोमवारी पर पूर्व सैनिक संगठन, देवघर द्वारा कांवरिया भक्तों की सेवा की गई। संगठन द्वारा निःशुल्क सेवा शिविर के माध्यम से कांवरियों के बीच पुष्प, बिल्वपत्र, फल, शरबत, सॉफ्ट ड्रिंक और जूस का वितरण किया गया।
शिविर में म्यूजिक सिस्टम के जरिए जयकारे लगवाकर कांवरियों में जोश भी भरा गया। संगठन का उद्देश्य 'पहले देश सेवा, अब समाज सेवा' है।
मौके पर लेफ्टिनेंट कर्नल रवि नारायण पाढ़ी, संगठन के अध्यक्ष राम निवास सिंह, दिलीप कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार, त्रिपुरारी राय, दीपक कुमार यादव, बी के यादव, सजल प्रताप, गौतम सिंह, शशि राव, प्रशांत कुमार आदि मौजूद रहे।
अध्यक्ष राम निवास सिंह ने कहा कि शिव भक्तों की सच्ची सेवा ही महादेव की पूजा के समान है। पूर्व सैनिक के रूप में कांवरियों की सेवा कर हम सभी गौरवान्वित महसूस करते हैं।






