उदय किशोर सिंह,
जामताड़ा। वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, जामताड़ा वन प्रमंडल की ओर से शुक्रवार को नाला वन प्रक्षेत्र के अंतर्गत सात गांवों के वनों में वृक्ष रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित किया गया। पेटवासोल, कालीपहाड़ी, बड़ारामपुर, एकलव्यपुर, बालीचूर, पियरसोला एवं भंडारकोल के ग्रामीणों और छोटे बच्चों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
इस दौरान सखुआ के पेड़ों की पूजा-अर्चना कर उन्हें रक्षा सूत्र बांधा गया। ग्रामीणों एवं बच्चों ने पेड़ों की रक्षा और वनों के संरक्षण का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण, वनों की सुरक्षा और पेड़ों के महत्व के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में प्रधान वनरक्षी पुलक कुमार माल, होमगार्ड बापी दास, कंप्यूटर ऑपरेटर राजकुमार दास, वाहन चालक रोबिन दास सहित वरुण मंडल, उत्तम, सीमांत, काजल, विभीषण, भागवत, वैद्यनाथ, परिमल आदि उपस्थित रहे।







