BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

देवघर दोहरे हत्याकांड में फैसला; बुजुर्ग दंपती के हत्यारे को आजीवन कारावास


• 2024 में ईंट-पत्थर से की थी निर्मम हत्या

देवघर : देवघर नगर थाना क्षेत्र के सिंघवा-चंदाजोरी मोहल्ले में 19 फरवरी 2024 की रात हुए चर्चित बुजुर्ग दंपती दोहरे हत्याकांड मामले में अदालत ने अपना फैसला सुना दिया है।

एडीजे-01 राजीव रंजन की अदालत ने नामजद अभियुक्त अमन महथा उर्फ फुचका महथा को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

गौरतलब है कि 19 फरवरी 2024 की देर रात आरोपी अमन महथा चोरी की नीयत से अनुज बरनवाल (62 वर्ष) और उनकी पत्नी मुन्नी देवी (58 वर्ष) के घर में घुसा था। चोरी में नाकाम रहने और पकड़े जाने के डर से उसने ईंट और लोहे की रॉड से पीट-पीटकर दोनों की निर्मम हत्या कर दी थी।

घटना के बाद शोरगुल सुनकर मोहल्ले के लोग जुट गए थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घर का शटर तोड़कर आरोपी को घर के अंदर से ही गिरफ्तार कर लिया था। मृतका के दामाद के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

इस मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से सुनील सिंह ने पैरवी की, जबकि बचाव पक्ष की ओर से वरीय अधिवक्ता रणधीर कुमार देव एवं निर्मल महथा ने अपनी दलीलें अदालत में पेश कीं।