पाकुड़ में अनुकंपा नियुक्ति से मिला 04 परिवारों को सहारा; डीसी मेघा भारद्वाज ने सौंपे नियुक्ति पत्र
पाकुड़ में अनुकंपा नियुक्ति से मिला 04 परिवारों को सहारा; डीसी मेघा भारद्वाज ने सौंपे नियुक्ति पत्र
रांची एक्सप्रेस संवाददाता
पाकुड़ : समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में डीसी मेघा भारद्वाज ने अनुकंपा नियुक्ति समिति की अनुशंसा पर मृत सरकारी सेवकों के 04 आश्रितों को नियुक्ति पत्र सौंपा। यह नियुक्ति 04 अगस्त 2026 को हुई समिति की बैठक के आलोक में की गई।
नियुक्ति पत्र पाने वालों में समाहरणालय पाकुड़ में खोकन लेट को सहायक सह कंप्यूटर संचालक, शीला माल को अनुसेवक, सरवन राय को अनुसेवक तथा शिक्षा विभाग में समीर मरांडी को निम्नवर्गीय लिपिक सह कंप्यूटर संचालक के पद पर नियुक्त किया गया है।
इस अवसर पर डीसी ने सभी नव नियुक्त कर्मियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि अनुकंपा नियुक्ति केवल रोजगार नहीं, बल्कि कठिन परिस्थितियों से गुजर रहे परिवारों को संबल देने की व्यवस्था है।
डीसी ने नव नियुक्त कर्मियों को ईमानदारी, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सरकारी सेवा समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी है, और अपने कार्यों से जिला प्रशासन की गरिमा को और सुदृढ़ करें।






