BREAKING NEWS

logo

सुबह 9 से रात 9 बजे तक शहर में भारी मालवाहक वाहनों की एंट्री पर रोक


मेदिनीनगर: शहर में बढ़ते ट्रैफिक जाम और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से ट्रैफिक पुलिस ने बड़ा फैसला लिया है। अब प्रतिदिन सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक छह पहिया और उससे बड़े मालवाहक वाहनों के शहर में प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। हालांकि, इस व्यवस्था से सवारी बसों को छूट दी गई है।
ट्रैफिक प्रभारी सत्येंद्र दुबे ने बताया कि नई व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। इसका उद्देश्य शहर की व्यस्त सड़कों पर जाम की समस्या को कम करना और आम लोगों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराना है।
उन्होंने मालवाहक वाहन चालकों और परिवहन संचालकों से निर्धारित समय का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि प्रतिबंध का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी तथा नियमानुसार जुर्माना भी लगाया जाएगा।
ट्रैफिक पुलिस ने उम्मीद जताई है कि इस व्यवस्था से शहर में यातायात का दबाव कम होगा और लोगों को जाम से राहत मिलेगी।