हुसैनाबाद में प्रगतिशील युवा क्लब की बैठक, संगठन विस्तार व नए अध्यक्ष के गठन पर मंथन
हुसैनाबाद: कृष्णा यादव
हुसैनाबाद: रविवार को हुसैनाबाद थाना के बगल में स्थित रुद्रा होटल में प्रगतिशील युवा क्लब की एक महत्वपूर्ण बैठक अध्यक्ष रंजीत कुमार चंदेल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में क्लब के विस्तार, पुनर्गठन एवं संगठन को मजबूत बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से क्लब की पुरानी कमेटी को भंग कर दिया गया तथा तत्कालीन अध्यक्ष रंजीत कुमार चंदेल को फिलहाल कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। साथ ही बिजली, स्वास्थ्य एवं साफ-सफाई जैसे क्षेत्र की जनहित के मुद्दों पर भी सदस्यों ने विस्तार से विचार-विमर्श किया। क्लब के नए अध्यक्ष के चयन एवं नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर आगामी 7 अगस्त 2026 दिन शुक्रवार को सुबह 10 बजे बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया।बैठक में आनंद कुमार, मुन्ना कुमार देव, प्रदीप पटेल (पीपी), शक्ति पासवान, दिनेश पासवान, असगर अली, वारिश खान, अरविंद यादव, विक्की विक्टर, विकास कुमार पासवान, टीपू सुल्तान, धनंजय कुमार पासवान, संदीप कुमार, विकास कुमार, रितेश पासवान, नीतीश पटेल, शिव कुमार पासवान, लाला गुप्ता, चंदन कुमार, धनंजय चौधरी, आजाद कुमार रजक, धनंजय कुमार, प्रभु कुमार पासवान, वीरेंद्र कुमार तथा मीडिया प्रतिनिधि गौतम पटेल, जितेंद्र रावत और विकास कुमार सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।




.jpg)

