BREAKING NEWS

logo

मंत्री अपनी काफिला बढ़ाने के जगह जनता की सुरक्षा पर दे ध्यान- भाकपा


भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता सूर्यपत सिंह एवं जिला सचिव सह डालटेनगंज विस के पूर्व विधायक उम्मीदवार रूचिर कुमार तिवारी ने प्रेस बयान जारी कर कहां की राज्य के अंदर मंत्री जी के काफिला को लेकर के आज कल खूब चर्चा लेकिन झारखंड सरकार और उनके मंत्रियों को आम इंसान की सुरक्षा की चिंता नहीं है जिसका उदाहरण जमशेदपुर की घटना है जिसमें पुलिस वाहन से खींचकर अपराधियों ने एक आदमी को सरेआम जान से मार दिया, पलामू जिला में प्रतिदिन हत्या हो रहा है पलामू जिला में वित्त मंत्री को 3 से 4 गाड़ी अधिक करके बड़ा काफिला लेकर साथ चलने की चिंता है ऐसे ही चिंता झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री कें एन त्रिपाठी को भी था जिसे सरकार ने खारिज कर दिया। एक मंत्री को उसके सुरक्षा के लिए 10 सुरक्षा कर्मियों का काफिला अधिक है और पूर्व मंत्रियों को सुरक्षा गार्ड की कोई आवश्यकता नहीं है ऐसी स्थिति में वर्तमान समय में वित्त मंत्री अपनी सुरक्षा में गाड़ियों के काफिले का भौकाल लेकर चलने से ज्यादा जरूरी आम जनता एवं आम नागरिकों की सुरक्षा को है। जब कोई मंत्री या नेता आम नागरिक के बीच काम करता है तो उन्हें सुरक्षा भौकाल की कोई आवश्यकता नहीं होती लेकिन आजकल ट्रेंड चल गया है कि अगर जिले या राज्य के अंदर अपराधी प्रवृत्ति के लोग भू माफिया या अन्य ठेकेदार किस्म के लोग भौकाल बनाने के लिए 10 गाड़ियों से चल रहे हैं तो मंत्री जी का काफिला क्यों काम रहेगा।