BREAKING NEWS

logo

मुझे बदनाम करने के लिए विरोधियों ने साजिश की : प्रभा देवी


पलामू : चैनपुर प्रखंड प्रमुख प्रभा देवी ने एक प्रेस वार्ता आयोजित कर अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने नाली मरम्मत और सफाई कार्य में लगे आरोपों को पूरी तरह निराधार और मनगढ़ंत बताया है। प्रमुख प्रभा देवी ने कहा कि यह सब उन्हें और उनके कार्यकाल को बदनाम करने के लिए विरोधियों द्वारा रची गई एक सोची-समझी साजिश है।
2 करोड़ रुपये से प्रखंड में हुआ चौमुखी विकासप्रेस वार्ता के दौरान प्रमुख ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियों को सामने रखा। उन्होंने दावा किया कि चैनपुर प्रखंड प्रमुख का पद संभालने के बाद से अब तक प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में लगभग 2 करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्य कराए गए हैं। क्षेत्र की जनता को बुनियादी सुविधाएं देने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।
हर पंचायत में जमीनी स्तर पर हुआ कामउन्होंने आगे कहा कि प्रखंड के अंतर्गत आने वाले हर एक पंचायत में सड़क, नाली, गली, पेयजल योजना, छठ घाट और चबूतरा निर्माण जैसे जनहित के कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूरे किए गए हैं। विकास कार्यों में किसी भी तरह का भेदभाव नहीं किया गया है।
मझिगावां पंचायत में बही विकास की गंगाप्रमुख प्रभा देवी ने विशेष रूप से मझिगावां पंचायत का जिक्र करते हुए कहा कि इस क्षेत्र में विकास की गंगा बहाई गई है। वहां रिकॉर्ड स्तर पर बुनियादी ढांचे को मजबूत किया गया है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि विरोधियों की कोई भी साजिश उन्हें जनता की सेवा करने और विकास कार्य आगे बढ़ाने से नहीं रोक सकती।
उन्होंने यह भी कहा कि अगर लगता है कि मेरा किया हुआ कार्य गलत है तो उसकी जांच भी करा ले उससे दूध का दूध और पानी की तरह साफ हो जाएगा