■ 18 और 20 जुलाई को पोलिंग बूथ पर भरे जाएंगे गणना प्रपत्र
रांची एक्सप्रेस संवाददाता
देवघर : विशेष गहन पुनरीक्षण - S.I.R. 2026 के तहत देवघर नगर वासियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है।
प्रशासन द्वारा गणना प्रपत्र का वितरण, संग्रहण और नाम जोड़ने के लिए शनिवार 18 जुलाई और सोमवार 20 जुलाई को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक आपके पोलिंग बूथ पर स्पेशल कैंप लगाया जाएगा।
इस कैंप में आपके क्षेत्र की बीएलओ मौजूद रहेंगी। वे Enumeration फॉर्म भरवाने और उसे डिजिटाइज करने का कार्य करेंगी।
किनके लिए जरूरी है:-
- जिन मतदाताओं ने अभी तक अपना गणना प्रपत्र नहीं भरा है
- जिनके फॉर्म में कोई त्रुटि है
- जिनका नाम सूची में जुड़वाना है
ऐसे सभी मतदाताओं से अपील है कि वे इस कैंप में अवश्य भाग लें ताकि SIR प्रक्रिया में आपका नाम सत्यापित होकर जुड़ जाए।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सौरभ भुवानियां ने कहा है कि कोई भी पात्र नागरिक छूटे नहीं। अपने मताधिकार को सुरक्षित रखने के लिए समय पर फॉर्म जमा करना सुनिश्चित करें।





