BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

अग्रसेन भवन में दो दिवसीय सावन मेला का उद्घाटन


■ दर्जनों स्टॉलों में राखी, हस्तशिल्प और व्यंजन की धूम 

रांची एक्सप्रेस संवाददाता 

मधुपुर बाजार (देवघर) : शहर के कुंडू बंगला रोड स्थित अग्रसेन भवन में अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति मधुपुर शाखा* द्वारा शुक्रवार को दो दिवसीय सावन मेला का आयोजन किया गया।

मेले का उद्घाटन नप उपाध्यक्ष ऋषभ भारद्वाज, मारवाड़ी पंचायत अध्यक्ष प्रकाश बथवाल, सचिव लोकनाथ खंडेलवाल, विनोद लच्छीरामका और कन्हैया लाल कन्नू ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। समिति की सदस्यों ने अतिथियों को पौधा और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इसके बाद सभी अतिथियों ने स्टॉलों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

उपाध्यक्ष ऋषभ भारद्वाज ने कहा कि यह आयोजन महिलाओं को स्वावलंबी बनाने का बड़ा मंच है। महिला समिति ने सराहनीय कार्य किया है। ऐसे आयोजन से आपसी प्रेम और सौहार्द को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने सभी के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना दी।

मारवाड़ी पंचायत अध्यक्ष प्रकाश बथवाल ने समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि समिति लगातार उत्कृष्ट कार्य कर रही है। एक ही परिसर में अनेकता में एकता देखकर खुशी हुई।

समिति की अध्यक्ष शालिनी गुटगुटिया ने बताया कि मेले का उद्देश्य स्थानीय लोगों को बेहतर खरीदारी का अवसर देने के साथ-साथ महिला उद्यमियों और छोटे व्यवसायियों को अपने उत्पाद दिखाने का सशक्त मंच देना है। 

मेले में देवघर, गिरिडीह, जसीडीह, पालाजोरी, मुजफ्फरपुर सहित आसपास के शहरों से आए प्रतिष्ठित स्टॉलधारकों ने भाग लिया। यहां महिलाओं, बच्चों और परिवार के लिए आकर्षक परिधान, आभूषण, गृह सज्जा, हस्तशिल्प, राखियाँ, उपहार सामग्री और स्वादिष्ट व्यंजन एक ही स्थान पर उपलब्ध हैं।

कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति सचिव कविता अग्रवाल, मीता गुटगुटिया, सुमन गुटगुटिया, सरोज चमड़िया, सुलेखा लच्छीरामका, रीना शर्मा, रूपा शर्मा, बबीता चंदावत, सुमन मोदी, लक्ष्मी कनोडिया, शकुन अग्रवाल, प्रिया अग्रवाल, बबीता भोपालपुरिया, रंजीत कलबलिया, लीला मोदी, श्वेता गुटगुटिया, रूपा गुटगुटिया सहित समिति की अन्य सदस्याएं उपस्थित थीं।