दिशोम गुरु शिबू सोरेन का संघर्ष ही झारखंडियों की प्रेरणा है - अविनाश देव
मेदिनीनगर - झारखंड आंदोलनकारी पद्म भूषण आदरणीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी की आज पहली स्मृति दिवस है। झामुमो पलामू जिला कमिटी की ओर से निर्माणाधीन स्मारक स्थल नगर भवन के पास आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पहुंच कर गुरुजी को पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किए। दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के जीवन संघर्षों पर प्रकाश डाले। संत मरियम स्कूल के छात्रा हलीमा संगीत से श्रद्धांजलि पेश की। बच्चों ने उनके संघर्षों को अपने इंकलाबी शब्दों से श्रद्धांजलि दी। मेरी खुशनसीबी है कि गुरुजी से अनेकों बार आशीर्वाद लेने का मौका मिला और अंतिम गंगाराम से लेकर विधानसभा और नेमरा शवयात्रा में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। मेरे नजरों से दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के जीवन संघर्ष ही हम सब को रौशनी और जल जंगल जमीन के हिफाजत करता रहेगा। श्रद्धांजलि सभा में आए सभी कार्यकर्ताओं दर्शकों को श्रद्धा भोज कराया गया। लोगों में काफ़ी उत्साह था, नम आँखों से सभी ने गुरुजी को याद किया। पलामू जिला अध्यक्ष माननीय आदरणीय राजेंद्र सिंहा जी,सचिव रंजन जी एवं पूरी टीम को तत्परता व सफल आयोजन के लिए बधाई। पुनः गुरुजी को विनम्र श्रद्धांजलि! जोहार।






