BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा का तृतीय महाधिवेशन कांके में


भुरकुंडा। झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा का दो दिवसीय तृतीय महाधिवेशन आगामी 30-31 अक्टूबर को कांके में आहूत किया गया है। महाधिवेशन के माध्यम से वैश्य मोर्चा के मुद्दों ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण, वैश्य आयोग का गठन, जाति आधारित जनगणना, समाज पर हो रहे हमलों, हत्या, रंगदारी पर रोक लगाने आदि को जोरशोर से उठाया जायेगा। उक्त बातें शुक्रवार को मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहु ने जवाहर नगर स्थित आवास कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि इसके लिए भुरकुंडा में अभी दो कार्यक्रम तय किया गया हैं। पहला 28 सितंबर को शहीद भगत सिंह की जयंती के अवसर पर संकल्प सभा आयोजित किया जायेगा। जबकि दो अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जायेगा, जिसमें महाधिवेशन की तैयारी की चर्चा की जायेगी। श्री साहु ने क्षेत्र के सभी वैश्यों से महाधिवेशन को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि समाज की एकता एवं संगठन की ताकत से ही सम्मान और अधिकार मिलता है। मौके पर केंद्रीय समिति सदस्य जेपी अग्रवाल, विश्वामित्र गुप्ता बाचल, मुकेशलाल सिंदूरिया, मद्धेश्वर केशरी, भुनेश्वर साव, गोपाल केशरी, भरत केशरी, गीता देवी राणा मौजूद थे।