सौंदा डी में विधायक ने ग्रामीणों संग सुना मन की बात, समस्याओं के शीघ्र समाधान का दिया आश्वासन
भुरकुंडा। सौंदा डी पंचायत भवन में शक्ति केंद्र बूथ संख्या 303 के कार्यकर्ताओं के साथ रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 138वां 'मन की बात' का प्रसारण रेडियो में सुना गया। इस अवसर पर बड़कागांव विधायक रोशनलाल चौधरी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के साथ बैठकर कार्यक्रम को सुना। मौके पर विधायक रोशनलाल चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मन की बात कार्यक्रम देशवासियों को एक सूत्र में जोड़ने और सकारात्मक बदलाव लाने का एक सशक्त माध्यम है। इसके माध्यम से देश के दूर-दराज के इलाकों में हो रहे बेहतरीन कार्यों और नवाचारों की जानकारी मिलती है, जिससे हर नागरिक को प्रेरणा मिलती है। कार्यक्रम के समापन के बाद पंचायत भवन में एक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां स्थानीय ग्रामीणों ने विधायक के समक्ष क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को रखा। ग्रामीणों की शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुनने के बाद विधायक ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए आश्वासन दिया कि जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द निष्पादन किया जाएगा। मौके पर पंचायत के मुखिया उपेंद्र शर्मा, पंसस प्रतिनिधि डब्लू पांडेय, अशोक शर्मा, संतोष कुमार शर्मा, अमरेश कुमार, असलम मियां, बिशुन राम सहित दर्जनों भाजपा समर्थक व कार्यकर्ता मौजूद थे। इधर दूसरी ओर पटेलनगर पंचायत में स्थित गायत्री मंदिर प्रांगण में बूथ संख्या 357 के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी का मन की बात का प्रसारण रेडियो पर सुना गया। कार्यक्रम सुनने वालों में रामगढ़ जिलाध्यक्ष संजीव कुमार बाबला, भुरकुंडा मंडल मंत्री विनोद कुमार सिंह, सूरज शर्मा, अवधेश पासवान, अमर सिंह, सुरेश पासवान, मोहन प्रसाद, ललन राय, मनोज राम, रोहित यादव, जनार्दन पाठक, रिमझिम सिंह, सृष्टि गुप्ता, दर्पण कुमारी, तनिष्का सिंह, कृतिका सिंह, रामश्रेय प्रजापति, आयुष गुप्ता, शौर्य साहू, सुदामा शर्मा सहित कई लोग शामिल थे।






