BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

दुर्गा पूजा को लेकर बरकाकाना में पुलिस अलर्ट, शांति समिति की बैठक में सुरक्षा पर मंथन


पंडालों में सीसीटीवी, अग्निशमन यंत्र और वॉलेंटियर की तैनाती के निर्देश

रांची एक्सप्रेस संवाददाता 

बरकाकाना। श्रीश्री दुर्गा पूजा महोत्सव को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने को लेकर सोमवार की शाम बरकाकाना ओपी परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ओपी प्रभारी रोशन बाड़ा ने की। इसमें क्षेत्र की पांच दुर्गा पूजा समितियों के सदस्य, जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय लोग शामिल हुए। पूजा समितियों ने अपने-अपने पंडाल और आयोजन की तैयारियों की जानकारी पुलिस को दी।

पंडालों में सीसीटीवी और अग्निशमन की व्यवस्था अनिवार्य

ओपी प्रभारी रोशन बाड़ा ने पूजा समितियों को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। उन्होंने पंडालों और आसपास के क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाने, विद्युत व्यवस्था दुरुस्त रखने और अग्निशमन यंत्र उपलब्ध रखने को कहा। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा एवं भीड़ नियंत्रण के लिए पर्याप्त संख्या में वॉलेंटियर तैनात करने तथा प्रवेश-निकास व्यवस्था को व्यवस्थित रखने पर भी जोर दिया।

प्रशासनिक निर्देशों का पालन जरूरी

ओपी प्रभारी ने कहा कि दुर्गा पूजा को लेकर जिला प्रशासन की ओर से जारी सभी दिशा-निर्देशों का पूजा समितियों को अनिवार्य रूप से पालन करना होगा। उन्होंने पूजा समितियों से सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने की अपील की।

अशांति फैलाने वालों से सख्ती से निपटेगी पुलिस

रोशन बाड़ा ने कहा कि विधि-व्यवस्था बिगाड़ने या अशांति फैलाने का प्रयास करने वाले लोगों से पुलिस सख्ती से निपटेगी। उन्होंने पूजा समितियों एवं स्थानीय लोगों से पुलिस-प्रशासन को सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। किसी भी आपात स्थिति में बिना विलंब पुलिस से संपर्क किया जाए। बैठक में पूजा के दौरान आपसी भाईचारा, शांति और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने पर भी जोर दिया गया।

बैठक में ये थे उपस्थित 

बैठक में एसआई हरिपद टुडू, परीक्षित महतो, अरविंद सिंह, वार्ड पार्षद गीता देवी, प्रतिभा शरण, फातमा खातून, बेबी देवी, रेनू कुमारी, हजरुन खातून, अशोक पासवान, धीरज कुमार, राजेश झा, नेपाल विश्वकर्मा, पंकज राही, मिंकु सिंह, हरिरत्नम साहू, रंजीत राम, कुश श्रीवास्तव, जनार्दन लाल, सन्नी पासवान, हिरा गोप, अनवर हुसैन, विनोद महतो, विनोद तिवारी, प्रदीप बेदिया, जितेंद्र पटेल, फरीद अंसारी, मिंकु कुमार, मो. इजलाल, अहमद हुसैन, मोहम्मद अहसान, मो. अकिल, रामा ठाकुर, पवन गोप, राजेश बेदिया, डॉ. शहनवाज खान एवं मोहम्मद शराफत समेत कई लोग मौजूद रहे।