BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

चलो गांव की ओर: चैनपुर के गांवों में पहुंची टीम, सड़क-नाली और बिजली की समस्याएं सामने आईं


चैनपुर। ‘चलो गांव की ओर’ कार्यक्रम के तहत चैनपुर प्रखंड के खुटार, ताली, तलैया, बभंडी, पूरबडीहा, लिधकी, पतरिया और बोकेया गांवों का भ्रमण किया गया। इस दौरान ग्रामीणों से मिलकर स्थानीय समस्याओं की जानकारी ली गई और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों से पहल करने का आश्वासन दिया गया।

खुटार बरगाछ से पथरा हाईस्कूल तक करीब 300 फीट पहुंच पथ की स्थिति काफी खराब पाई गई। वहीं सत्यनारायण ठाकुर के घर से पुल तक नाली टूटने के साथ जाम हो गई है। नाली से दुर्गंध निकलने के कारण ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने नाली की तत्काल सफाई और मरम्मत की मांग की।

तलैया-बभंडी में खराब ट्रांसफॉर्मर, पतरिया में मृत युवकों के परिजनों से मिले

तलैया एवं बभंडी गांव में ट्रांसफॉर्मर खराब होने की समस्या भी सामने आई। दशहरा पर्व को देखते हुए बिजली आपूर्ति जल्द बहाल करना जरूरी बताया गया। इस संबंध में कार्यपालक अभियंता से दूरभाष पर संपर्क कर समस्या से अवगत कराया गया तथा खराब ट्रांसफॉर्मर को शीघ्र बदलने का आग्रह किया गया।

भ्रमण के दौरान पतरिया गांव में करमा त्योहार के विसर्जन के दौरान डूबने से असामयिक मौत के शिकार हुए पांच युवकों के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की गई। राजमणि सिंह, रूणी सिंह, पुनारी ठाकुर, मुकेश सिंह एवं तिलकधारी पासवान के परिजनों से मिलकर मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम के दौरान दिनेश कुमार ठाकुर, सूरज कुमार पासवान, राजेश चंद्र बंशी, सोनू साव, अनिकेत पासवान, अलीजान अंसारी, सुनील साव, राम सिंहासन सिंह, पंकज कुमार दूबे, बलराम सिंह, आलोक दुबे, बिनोद मिस्री, मंटू सिंह, जितेंद्र मिस्री, सत्यनारायण ठाकुर, अयोध्या पासवान, दीनबंधु दूबे, क�