जेएमएम अध्यक्ष राजेंद्र सिन्हा बोले- महापुरुषों के आदर्शों को जीवन में उतारना ही सच्ची श्रद्धांजलि
पलामू : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा, पलामू जिला कमेटी की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में JMM पलामू जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिन्हा ने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री देश के महान महापुरुषों में शामिल हैं। दोनों ने अपने जीवन और संघर्ष के माध्यम से देश को सत्य, अहिंसा, सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश दिया। उनके आदर्श आज भी समाज और देश के लिए प्रेरणादायक हैं।
उन्होंने कहा कि महापुरुषों की जयंती मनाने का उद्देश्य केवल उन्हें याद करना नहीं, बल्कि उनके विचारों और आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करना होना चाहिए। गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत तथा शास्त्रीजी की सादगी, त्याग और राष्ट्रसेवा की भावना से प्रेरणा लेकर समाज के हित में कार्य करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
राजेंद्र प्रसाद सिन्हा ने कहा कि वर्तमान समय में समाज को आपसी भाईचारे, सद्भाव और शांति की आवश्यकता है। महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के माध्यम से लोगों को एकजुट करने का काम किया, वहीं लाल बहादुर शास्त्री ने अपने सादगीपूर्ण जीवन और दृढ़ नेतृत्व से देश के सामने आदर्श प्रस्तुत किया। उनके विचारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना सभी की जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर JMM के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दोनों महापुरु�





