BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

चौकीदार परेड में पुलिस का सख्त संदेश, बीट क्षेत्र में भ्रमण कर सूचनाएं जुटाने के निर्देश


एसपी के निर्देश पर जिले के सभी थाना-ओपी में हुई परेड, थाना प्रभारियों ने चौकीदारों को किया ब्रीफ

अपराध और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के साथ तत्काल सूचना देने का निर्देश

रांची एक्सप्रेस संवाददाता 

रामगढ़। एसपी मुकेश कुमार लुनायत के निर्देश पर रविवार को जिले के सभी थाना एवं ओपी में चौकीदारी परेड का आयोजन किया गया। इस दौरान थाना एवं ओपी प्रभारियों ने क्षेत्र में तैनात चौकीदारों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए अपने-अपने बीट क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहकर आसूचना संकलन करने को कहा।

बीट क्षेत्र में सक्रिय रहने पर जोर

परेड के दौरान चौकीदारों को निर्देश दिया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय रहें और गांव-मोहल्लों में होने वाली गतिविधियों पर नजर रखें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि, व्यक्ति अथवा घटना की जानकारी तत्काल संबंधित थाना या ओपी को उपलब्ध कराने को कहा गया।

पुलिस-पब्लिक सूचना तंत्र मजबूत करने की कवायद

पुलिस ने चौकीदारों को स्थानीय स्तर पर पुलिस के महत्वपूर्ण सूचना तंत्र के रूप में सक्रिय भूमिका निभाने पर जोर दिया गया। थाना प्रभारियों ने स्पष्ट किया कि समय पर मिलने वाली स्थानीय सूचनाओं से अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलती है।

सभी थाना-ओपी में हुई परेड

एसपी के निर्देश पर जिले के सभी थाना एवं ओपी में एक साथ चौकीदारी परेड आयोजित की गई। इस दौरान चौकीदारों को उनके बीट क्षेत्र में नियमित भ्रमण, आसूचना संकलन और महत्वपूर्ण सूचनाओं की तत्काल सूचना पुलिस को देने के संबंध में ब्रीफ किया गया।