BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

बेड़ो में शिवसेना का प्रथम कार्यकर्ता सम्मेलन, विभिन्न प्रखंडों में पदाधिकारियों की घोषणा


संवाददाता विकास कुमार

बेड़ो: महादानी मैदान स्थित विवाह मंडप के हॉल में सोमवार को शिवसेना झारखंड प्रदेश के तत्वावधान में प्रथम शिवसैनिक कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में बेड़ो, लापुंग, इटकी, गढ़गांव, मांडर, नगड़ी, चान्हो, रातू और गुमला सहित अन्य प्रखंडों के शिवसैनिक शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश संरक्षक प्रताप सिंह और विशिष्ट अतिथि के रूप में युवासेना प्रमुख संदीप मुखर्जी उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सभी शिवसैनिकों को एकजुट होकर कार्य करना होगा। झारखंड में शिवसेना को और अधिक मजबूत एवं प्रभावशाली बनाने पर जोर दिया गया। बैठक में संगठन विस्तार, अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। सम्मेलन के दौरान विभिन्न प्रखंडों एवं विधानसभा क्षेत्रों के लिए नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई। प्रदेश स्तर पर महामंत्री किशोर कुमार, अनुसूचित जनजाति राज्य प्रमुख भोला उरांव, रांची जिला प्रमुख रवि सिंह, जिला मीडिया प्रभारी कौशिक घोष, जिला ग्रामीण सचिव ईश्वर बड़ाईक, जिला ग्रामीण उपप्रमुख शंकर लाल खन्ना एवं संतोष सिंह, जिला ग्रामीण मीडिया प्रभारी उमेश लाल, जिला युवासेना प्रमुख रोनित कुमार, महानगर प्रमुख रौनक सिंह और मांडर विधानसभा सचिव नीरज सिंह को जिम्मेदारी दी गई। वहीं बेड़ो प्रखंड में प्रमुख बजरंग गोप, उपप्रमुख राजेंद्र सिंह, महासचिव सुरेंद्र लोहरा, मीडिया प्रभारी रवि सिंह और संगठन सचिव पंकज लाल बनाए गए। इसके अलावा इटकी, लापुंग, नगड़ी, रातू, मांडर और चान्हो प्रखंड में भी संगठन का विस्तार किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महासचिव विनोद कुमार ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन जितेंद्र सिंह ने किया।