BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

शटर उखाड़कर ज्वैलरी दुकान से 20 लाख के जेवर उड़ा ले गए चोर


- उसी रात एक घर का ताला तोड़कर नगदी व समान की भी चोरी
- चोरों के आतंक से परेशान हैं ग्रामीण
          रांची एक्सप्रेस संवाददाता
​ओरमांझी (रांची): ओरमांझी थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक चरम पर है। लगातार कहीं न कहीं चोर अपनी उपस्थिति दर्ज करवा रही है। पिछले सोमवार की रात सदमा बाजार टांड चोरों ने जमकर उत्पात मचाया। अज्ञात चोरों ने एक आभूषण दुकान और बंद घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की संपत्ति और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। एक ही रात में हुई दो बड़ी चोरी की घटनाओं से इलाके के व्यवसायियों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश एवं दहशत का माहौल है। 
             सदमा बाजार टांड में स्थित लक्ष्मी ज्वैलर्स दुकान का शटर तोड़कर चोरों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया। पीड़ित दुकान मालिक शंकर कुमार सोनी ने बताया कि वह वर्ष 2023 से इस दुकान का संचालन कर रहे हैं। सोमवार की रात चोरों ने शटर उखाड़कर अंदर प्रवेश किया और लगभग 20 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के गहने व नकदी चुराकर फरार हो गए। इसी रात चोरों ने सदमा हाई स्कूल मैदान के समीप स्थित रमेश उरांव (पिता स्व. बिरषा उरांव) के बंद मकान को भी निशाना बनाया। मकान मालिक के अनुसार,घटना के समय परिवार घर पर मौजूद नहीं था। चोरों ने घर का ताला तोड़कर अंदर रखे 5,000 रुपये नकद समेत अन्य सामानों की चोरी कर ली। दोनों मामलों में पीड़ितों ने ओरमांझी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।