BREAKING NEWS

logo

आस्था और श्रद्धा के महापर्व चैती छठ के अवसर पर आज व्रतियों ने पहला अर्घ्य अर्पित किया।


जमशेदपुर : आस्था और श्रद्धा के महापर्व चैती छठ के अवसर पर आज व्रतियों ने पहला अर्घ्य अर्पित किया। इस पावन अवसर पर शहर के विभिन्न घाटों और जलाशयों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। व्रती पूरे विधि-विधान के साथ भगवान सूर्य और छठी मैया की आराधना में लीन नजर आए।
36 घंटे के कठिन निर्जला व्रत का पालन करते हुए श्रद्धालु शुद्धता और नियमों के साथ इस महापर्व को संपन्न कर रहे हैं। घाटों पर साफ-सफाई, सजावट और सुरक्षा की विशेष व्यवस्था की गई थी, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
संध्या अर्घ्य के दौरान डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर व्रतियों ने परिवार की सुख-समृद्धि, आरोग्य और खुशहाली की कामना की। पूरे वातावरण में भक्ति और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला।
रांची एक्सप्रेस संवाददाता, जमशेदपुर