BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

यमुना एक्सप्रेस-वे पर डबल डेकर बस ने कार में मारी टक्कर, 6 की मौत


हाथरस (उत्तर प्रदेश), उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में यमुना एक्सप्रेस-वे पर डबल डेकर बस ने आगे चल रही ईको कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए। मृतक धौलपुर राजस्थान के बताए जा रहे हैं।

पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि एक्सप्रेस-वे के माइलस्टोन 141 पर मंगलवार तड़के करीब 4 बजे दिल्ली से गोरखपुर जा रही एक निजी डबल डेकर बस ने आगे चल रही इको वैन कार को टक्कर मार दी। कार सवार सभी लोग दिल्ली से राजस्थान के राजाखेड़ा धौलपुर जा रहे थे। हादसे में छह लोगों की जान चली गई। इनमें चार लोगों की पहचान हो गई। मृतकों में दिनेश उनकी पत्नी सुनीता, विजय और उनकी पत्नी पिंकी बघेल के रूप में हुई। दो लोगों की शिनाख्त अब तक नहीं हो पाई है। सभी गंगोली, राजाखेड़ा राजस्थान के बताए जा रहे हैं।

हादसे में इको चालक वीरेंद्र भी घायल है। इनके अलावा राजाखेड़ा के ही मनोज, आर्यन, अंशु, मृतक विजय का बेटा लक्ष्य, बेटी प्राची और उनकी साली पूनम बघेल घायल हैं। घायलों को खंदौली थाना क्षेत्र के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिए गया हैं। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में हादसा तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण हुआ प्रतीत हो रहा है। बस चालक से पूछताछ की जा रही है।