श्रावणी मेला के 27वें दिन बाबानगरी में 1.64 लाख श्रद्धालुओं ने किया बाबा का जलाभिषेक• अहले सुबह 04:29 बजे शुरू हुआ जलार्पण.अमित कुमार,रांची एक्सप्रेस ब्यूरो देवघर : राजकीय श्रावणी मेला 2026 के 27वें दिन बाबा नगरी में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। आज अहले सुबह 04:29 बजे से जलार्पण शुरू हुआ।प्राप्त जानकारी के अनुसार कुल 1,64,230 श्रद्धालुओं ने बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक किया। इसमें बाह्य अर्घा से 59,231, आंतरिक अर्घा से 1,00,325 और शीघ्र दर्शनम कूपन के माध्यम से 4,674 श्रद्धालुओं ने जलार्पण किया।
श्रावणी मेला का 27वां दिन; 1.64 लाख श्रद्धालुओं ने किया बाबा का जलाभिषेक.

