BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

बिहार में दो तिहाई बहुमत से बनेगी राजग की सरकार -विवेक व नित्ययानन्द ने



नवादा,।बिहार में नवादा जिले के रजौली सप्तऋषियों की पावन भूमि इंटर विद्यालय रजौली में गुरुवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का विशाल 

कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। 
इस सम्मेलन में जदयू-भाजपा के अलावे सभी सहयोगी दलों के हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए। इस मौके पर केंद्रीय गृहराज्य मंत्री नित्यानंद राय और स्थानीय भाजपा सांसद विवेक ठाकुर ने बिहार में दो-तिहाई बहुमत से राजग की सरकार बनने का दावा कि
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्जवलित कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल मेहता और मंच संचालन भाजपा जिला महामंत्री गौरव शांडिल्य गगन ने किया। इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने उपस्थित जन समूह से बिहार में फिर से राजग की सरकार बनाने का आह्वान किया साथ ही देश और बिहार के विकास में चलाए जा रहे केंद्र और राज्य सरकार की कई उपलब्धियों को गिनाया।

कार्यक्रम में उपस्थित जनसैलब को संबोधित करते हुए नवादा सांसद विवेक ठाकुर ने कहा कि आप लोगों को अफवाहों से सावधान रहने की जरूरत है। बिहार में राजग की सरकार सुशासन,सुरक्षा के साथ बिहार के विकास के लिए संकल्पित है और लगातार बिहार विकास की ओर अग्रसर है। 

कार्यकर्ताओं से आग्रह किया गया कि वे गांव-गांव जाकर केंद्र और बिहार सरकार की योजनाओं की जानकारी दें। साथ ही किसी भी तरह की भ्रामक जानकारी का मुकाबला करें।

कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि देश का विकास राजग और बिहार के विकास के लिए भी एनडीए की सरकार जरूरी है। क्योंकि बिहार और बिहारियों की चिंता एनडीए की सरकार ही कर सकती है। एनडीए सरकार ने बिहार के गरीब गुरबों के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाओं को चलाकर बिहार को संवारने का कार्य किया है। आज बिहार के वृद्धजनों और दिव्यांगजनो को सम्मान देकर पेंशन की राशि को बढ़ाया है। इसलिए आप सभी लोगों से आग्रह है कि बिहार के विकास के लिए तत्पर राजग की सरकार को पुनः बनायें, ताकि बिहार के विकास का पहिया दुगुने रफ्तार से जारी रहे।

मौके पर नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार ने कार्यकर्ताओं से नीतीश सरकार की उपलब्धियां को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया और कहा कि बिहार की राजग की सरकार ने हमेशा समाज को एकजुट कर बिहार के विकास के नए गाथा लिखा है। इस दौरान जदयू जिलाध्यक्ष मुकेश विद्यार्थी,लोजपा रामविलास के जिलाध्यक्ष मनोज सिंह,हम जिलाध्यक्ष अशोक मांझी,आरएलएम जिलाध्यक्ष राजेन्द्र कुशवाहा,भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रमोद चंद्रवंशी,मेसकौर मंडल प्रभारी अवधेश कुशवाहा,जिला प्रवक्ता रंजन कुमार बब्लू,अनुसूचित मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष विमल राजवंशी,मंडल अध्यक्ष संतोष वर्मा आदि शामिल थे