जमशेदपुर। एमपी रोड नंबर 2, कागलनगर, सोनारी में रहने वाले कृष्णा कुमार साहू ने जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय को वाट्सएप्प भेज कर अपने घर के सामने पड़ी गंदगी को साफ करवाने की मांग की है। साहू का आरोप है कि उन्होंने बीते 6 साल में दर्जनों बार जेएनएसी में शिकायत दर्ज कर सफाई की मांग की लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।
श्री साहू का आरोप है कि उनके घर के सामने कचरा उठाने वाली गाड़ी रोज आती है। घर के आस-पास रहने वाले लोग उस गाड़ी में कूड़ा नहीं फेंकते। सभी सड़क पर कूड़ा फेंकते हैं, जिससे वह इलाका बदबूदार हो गया है। गंदगी का अंबार लग गया है। वह चाहते हैं कि जेएनएसी उस इलाके को परमानेंट क्लीन कर दें।
विधायक सरयू राय ने श्री साहू से फोन पर कहा कि गंदगी की तस्वीर उन्होंने जेएनएसी के नगर आयुक्त को भेज दी है। उनसे आग्रह किया है कि कचरा निष्पादन की निरंतर और स्थायी व्यवस्था करें जो कारगर हो। उन्होंने श्री साहू को बताया कि बीते 8 जुलाई को उनकी पहल पर उपायुक्त ने अपने कार्यालय में जेएनएसी, मानगो के नगर आयुक्तों और टाटा स्टील युआईएसएल (जुस्को) के महा प्रबंधक की बैठक बुलाया था, उसमें भी श्री राय ने यह बात कही थी। सभी राजी हुए पर अभी तक सरज़मीन पर यह नहीं उतर पाया। यह प्रयास साकार हो, इसके लिए वह लगातार प्रयासरत हैं।


