हुसैनाबाद:कृष्णा यादव
हुसैनाबाद:प्राइवेट स्कूल्स एसोसिएशन झारखंड, हुसैनाबाद इकाई की बैठक मंगलवार को समता स्कूल, छतरपुर रोड में हुई। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव ने की। बैठक में संगठन के संस्थापक अध्यक्ष अविनाश कुमार वर्मा और पलामू जिला सचिव सतीश अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष डॉ जीतेन्द्र प्रसाद मौजूद रहे।बैठक में 13 सितंबर को हुसैनाबाद में आयोजित होने वाले जिला शिक्षक सम्मान समारोह की तैयारियों पर चर्चा की गई। समारोह हुसैनाबाद इकाई के तत्वावधान में आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही संगठन के विस्तार को लेकर हुसैनाबाद इकाई की नई कमिटी का गठन किया गया।
नई कमिटी में निरंजन प्रसाद को अध्यक्ष, कौशल किशोर को उपाध्यक्ष, अक्षय कुमार चौहान को सचिव, रवि कुमार गुप्ता को कोषाध्यक्ष तथा मनोज कुमार प्रजापति को मीडिया प्रभारी बनाया गया। वहीं सतीश कुमार, दिलीप कुमार वर्मा, जयराम राम, कृष्ण कुमार तिवारी, राजकुमारी जया, उमा कुमारी, शशिकेश कुमार कश्यप, राजकुमार राम, आशीष कुमार यादव एवं मुकेश कुमार यादव को सदस्य बनाया गया।
बैठक में निजी विद्यालयों से जुड़ी समस्याओं, संगठन को मजबूत करने और विद्यालय संचालकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर भी चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने कहा कि नई कमेटी एक क्षेत्र में स्वच्छ शैक्षणिक माहौल बनाने की दिशा में कार्य करेगी. शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सक्रियता से कार्य करेगी।


