पटना; मुख्यमंत्री
नीतीश कुमार ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करते हुए नड्डा के स्वस्थ और दीर्घायु
जीवन की कामना की।नीतीश कुमार ने अपने आधिकारिक अकाउंट से लिखते
हुए कहा कि केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को
जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। साथ ही उन्होंने उनके स्वस्थ व
सुदीर्घ जीवन की कामना भी की। पोस्ट में नड्डा के आधिकारिक ट्विटर हैंडल को
टैग किया गया।
मुख्यमंत्री नीतीश ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
