BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

जींद : लापता युवक का शव मिला, हत्या कर फैंका


जींद,  जींद में एक व्यक्ति की ईंटों के साथ वार कर हत्या कर दी। व्यक्ति का शव सुबह उसके खेत में पड़ा मिला। उसके सिर और मुंह पर ईंटों से वार किए गए हैं। पास ही खून से सनी ईंट भी पड़ी मिली है। सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच में जुटी है।

जानकारी के अनुसार जींद के जुलालपुर खुर्द का निवासी 42 वर्षीय बलजीत उर्फ बादल रात को घर से निकला था। इसके बाद देर शाम तक वापस नहीं आया। शनिवार सुबह परिजनों ने पता किया तो खेत में खून से लथपथ शव मिला। पास ही खून से सनी ईंट पड़ी थी। हत्या किसने की, इसके बारे में अभी कुछ पता नहीं चल पाया है। सदर थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची है। मामले की जांच की जा रही है। और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।