BREAKING NEWS

logo

पार्टी वियर साड़ी के साथ पहनिए आर्टिफिशियल इयररिंग्स


मार्केट में ऐसी इयररिंग्‍स भी आ रही हैं, जो स्‍टाइलिश और ट्रेंडी होने के साथ-साथ दिखने में एकदम गोल्‍ड जैसी ही नजर आती हैं। इनके दाम भी कम हैं और इन्‍हें आप पार्टी वियर साड़ी के साथ पहन कर बहुत अच्‍छा एथनिक लुक पा सकती हैं।

गोल्‍डन झुमकियों के डिजाइन

गोल्‍डन झुमकियों का फैशन भी कभी आउटडेटेड नहीं होता है। इसमें आपको डिजाइंस भी एक से बढ़कर एक मिल जाएंगी। बेस्‍ट बात तो यह है कि आपको इसमें टेम्‍पल डिजाइन, कुंदन और मोती वर्क भी मिल जाएगा। आप इस तरह की गोल्‍डन इयररिंग्‍स को किसी भी हैवी साड़ी के साथ कैरी कर सकती हैं।


गोल्‍डन बालियां डिजाइन

गोल्‍डन बालियों के आप किसी भी तरह की साड़ी के साथ पहन सकती हैं। इन बालियों में आपको लाइट और हैवी हर तरह की डिजाइंस देखने को मिलेंगी। बेस्‍ट बात तो यह है कि केवल साड़ी ही नहीं आप इन्‍हें किसी वेस्‍टर्न आउटफिट के साथ भी पहन सकती हैं।


सुई धागा टॉप्‍स  डिजाइन

सुई धागा टॉप्‍स में भी आपको नई-नई डिजाइंस देखने को मिल जाएंगी। यंग गर्ल्‍स तो सिंपल सी साड़ी के साथ इस तरह की इयररिंग्‍स पहन कर बहुत ही लाजवाब लुक पा सकती हैं। यह आपको स्‍टाइलिश के साथ एलिगेंट टच देंगी। 


लटकन टॉप्‍स  डिजाइन

टॉप्‍स के साथ लटकन गोल्‍ड इयररिंग्‍स भी आजकल ज्‍वेलरी मार्केट में छाई हुई हैं। इस तरह की इयररिंग्‍स आप किसी भी एथनिक आउटफिट के साथ पहन सकती हैं, मगर सिल्‍क साड़ी के साथ यह लाजवाब नजर आती हैं। वैसे तो आपको रियल गोल्‍ड में इस तरह की इयररिंग्‍स के कई डिजाइंस देखने को मिल जाएंगे।


स्‍पाइरल गोल्‍ड इयररिंग्‍स डिजाइन

स्‍टाइलिश लुक पाने के लिए आप स्‍पाइरल गोल्‍ड इयररिंग्‍स पहन सकती हैं। यह दिखने में बेहद सुंदर लगती हैं। इसमें आपको कई तरह की वेराइटी मिल जाएंगी। आपको यह प्‍लेन गोल्‍डन लुक में मिलने के साथ-साथ रोज गोल्‍ड और पर्ल डिटेलिंग के साथ भी मिल जाएंगी।