रायगढ़,। अंतर्राष्ट्रीय ख्यातिलब्ध 39 वां चक्रधर समारोह 2024
का आयोजन आगामी 7 सितम्बर से रामलीला मैदान रायगढ़ में प्रतिदिन सायं 6 बजे
से किया जाएगा।
कलेक्टर कार्तिकेया गोयल के मार्गदर्शन एवं पुलिस
अधीक्षक़ दिव्यांग पटेल की अध्यक्षता में गठित कलाकार चयन समिति की
अनुशंसा अनुसार कलाकारों को समारोह हेतु आमंत्रित किया जा चुका है। शुभारंभ
दिवस 7 सितम्बर को सायं 5.30 बजे से शुभारंभ कार्यक्रम पद्मश्री रामलाल जी
का सम्मान, भूपेन्द्र बरेठ द्वारा कथक समूह नृत्य, मनियर भगत जशपुर
द्वारा कर्मा लोकनृत्य तथा पद्मश्री हेमा मालिनी द्वारा भरतनाट्यम पर
आधारित नृत्य नाटिका ‘राधा रासबिहारी’ की प्रस्तुति होगी।
द्वितीय
दिवस 8 सितम्बर को विजय शर्मा रायगढ़ द्वारा लोक गायन, सुश्री वाणी राव
भोपाल द्वारा शास्त्रीय गायन, पद्मश्री रंजना गौहर दिल्ली द्वारा ओडिसी
नृत्य, सुश्री मंदाकिनी स्वैन दिल्ली द्वारा शास्त्रीय गायन तथा सौगत
गांगुली कोलकाता द्वारा सरोद वादन प्रस्तुति देंगे। तृतीय दिवस 9 सितम्बर
को रामप्रसाद सारथी खरसिया द्वारा शास्त्रीय गायन, सुश्री जया दीवान और
सुश्री धरित्री सिंह चौहान द्वारा कथक, शैकी सिंह दिल्ली द्वारा कथक,
गजेन्द्र पण्ड़ा त्रिधारा भुवनेश्वर द्वारा ओडिसी नृत्य, जीतू शंकर मुम्बई
द्वारा फ्यूजन, तबला, संतूर, सितार, वायलिन, परकशन तथा चांद अफजल कादरी
द्वारा कव्वाली की प्रस्तुति दी जायेगी।
रायगढ़ : 39 वां चक्रधर समारोह 2024 का आयोजन आगामी 7 से 16 सितम्बर तक
