BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

दो दिवसीय दौरे पर झारखंड पहुंचीं राष्ट्रपति, देवघर हवाई अड्डे पर राज्यपाल एवं मंत्री दीपिका सिंह ने किया स्वागत


देवघर,  । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु दो दिवसीय दौरे पर गुरुवार को झारखंड पहुंची हैं। देवघर हवाई अड्डे पर उनका स्वागत राज्यपाल संतोष गंगवार एवं राज्य सरकार की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने किया।

राज्यपाल ने कहा कि श्रावणी माह की इस पुण्य बेला में राष्ट्रपति का देवघर आगमन सम्पूर्ण राज्यवासियों के लिए हर्ष का विषय है। राज्यपाल ने कहा कि देवघर केवल झारखंड ही नहीं, बल्कि संपूर्ण भारतवर्ष की आस्था का प्रमुख केंद्र है। श्रावण मास के दौरान विशेष रूप से देश के कोने-कोने से लाखों श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ धाम में जलाभिषेक के लिए आते हैं।

मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष किरण कुमारी, आईजी शैलेन्द्र कुमार सिन्हा, संथाल परगना कमिश्नर लालचंद डाडेल, डीआईजी अंबर लकड़ा, उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा, पुलिस अधीक्षक अजित पीटर डुंगडुंग ने भी पुष्पगुच्छ देकर राष्ट्रपति का स्वागत किया।

एयरपोर्ट से राष्ट्रपति का काफिला कड़ी सुरक्षा के बीच देवघर एम्स के लिए रवाना हो गया। राष्ट्रपति देवघर एम्स के दीक्षांत समारोह में शामिल होने के बाद रांची जाएंगी और राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगी।