BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

झारखंड के 11 जिलों में 13 को बारिश की संभावना


रांची,। झारखंड के 11 जिलों में 13 मई को हल्के दर्जे की बारिश होने की संभावना है। यह जानकारी मौसम विभाग ने दी। राज्य के जिन इलाकों में बारिश होने की सम्भावना है उनमें दक्षिणी पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसांवा और मध्यवर्ती जिले रांची, खूंटी, गुमला, हजारीबाग और बोकारो शामिल है।

वहीं राज्य के कई जिलों में लू चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। 12 मई को राज्य के उत्तर-पूर्वी जिलों दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज तथा 13 मई को बोकारो, गिरिडीह, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज में कहीं कहीं लू चलने की आशंका है।

शनिवार को रांची में अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री, जमशेदपुर में 39.6, डाल्टेनगंज में 38.8, बोकारो में 36.1 और चाईबासा में अधितकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।