‘झारखंड इनक्यूबेटर’ से 150 महिला उद्यमियों को मिलेगा आर्थिक एवं व्यावसायिक सहयोग रांची। झारखंड की स्वयं सहायता समूह (SHG) आधारित महिला उद्यमियों को गैर-कृषि क्षेत्रों में व्यवसाय बढ़ाने और आजीविका को मजबूत करने के उद्देश्य से ‘झारखंड इनक्यूबेटर’ पहल शुरू की गई है। इसके तहत कुल 150 महिला उद्यमियों का चयन किया जाएगा। चयनित महिला उद्यमियों को ₹10 लाख तक अनुदान अथवा ब्याज-मुक्त ऋण के रूप में वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ ही आईआईएम कोलकाता इनोवेशन पार्क द्वारा व्यक्तिगत मार्गदर्शन एवं व्यावसायिक प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। योजना के तहत ब्रांडिंग एवं व्यवसाय के विकास में सहायता, उपकरणों एवं तकनीकों तथा व्यावसायिक प्रक्रियाओं की जानकारी, नेटवर्किंग, बाजार संपर्क (Market Linkages) और सरकारी योजनाओं तक पहुंच बनाने में सहयोग प्रदान किया जाएगा। पात्रता: ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। आवेदन के लिए nipjharkhand.iimcip.net पोर्टल का उपयोग किया जा सकता है। पहल का संचालन झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी, ग्रामीण विकास विभाग, झारखंड सरकार द्वारा किया जा रहा है।
Jharkhand Incubator to Empower 150 Women Entrepreneurs Through Financial and Business Support
इस पहल के लिए ऐसे उद्यमी पात्र होंगे, जिनका स्वामित्व सखी मंडल की सदस्यों, उनके परिवार अथवा निकट संबंधियों के पास हो। पंजीकृत बड़े उद्यमी, समूह उद्यमी अथवा व्यक्तिगत उद्यमी तथा विनिर्माण (Manufacturing) एवं सेवा (Services) क्षेत्र में कार्यरत उद्यमी आवेदन कर सकते हैं।
‘झारखंड इनक्यूबेटर’ से 150 महिला उद्यमियों को मिलेगा आर्थिक एवं व्यावसायिक सहयोग






