logo

मंडल कारा के मुलाकाती कक्ष में मजबूत कांच के साथ 15 सेट टेलीफोन अधिष्ठापित


अररिया 18 जुलाई। अररिया भवन प्रमंडल के माध्यम से मंडल कारा के मुलाकाती कक्ष में संसीमित बंदियों के लिए मुलाकाती भवन में मजबूत कांच (टफेन्ड ग्लास) को अधिष्ठापित किया गया।इसके अलावा कारा स्तर से कैदियों के परिजनों से वार्ता को लेकर इंटरकॉम एवं 15 सेट टेलीफोन सेट अधिष्ठापित कराया गया है।जानकारी मंडल कारा के काराधीक्षक सुजीत कुमार झा ने दी।

उन्होंने बताया कि मुलाकाती कक्ष में मजबूत कांच के साथ इंटरकॉम और टेलीफोन सेट से जेल के कैदियों से मिलने वाले परिजनों को बातचीत करने में सहूलियत होगी और बंदी सीधे तौर पर स्पष्ट तरीके से अपनों से बात कर पाएंगे। काराधीक्षक सुजीत कुमार झा ने भवन प्रमंडल की ओर से मजबूत कांच और उसके अधिष्ठापन को लेकर आभार प्रकट किया।