माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने सीतामढ़ी जिले के दौरे के दौरान नव निर्मित हैचरी में अंडा एवं बीज उत्पादन की प्रक्रिया का अवलोकन किया। इसके साथ ही उन्होंने ब्रूड बैंक के तालाबों का निरीक्षण कर मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के प्रयासों की समीक्षा की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्थानीय लाभुकों को ऑक्सीजनयुक्त बैग के साथ स्पॉन का वितरण किया, जिससे मत्स्य उत्पादन को प्रोत्साहन मिलेगा और किसानों की आय में वृद्धि होगी। मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं के स्टॉल का भी निरीक्षण किया तथा जिले में चल रही योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। इसके अलावा उन्होंने जिले में कई योजनाओं का समेकित रूप से शिलान्यास एवं उद्घाटन भी किया। इस पहल से क्षेत्र में विकास को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। कार्यक्रम में संबंधित विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
सीतामढ़ी में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मत्स्य परियोजनाओं का अवलोकन कर योजनाओं का उद्घाटन






