नवादा, 17 जुलाई । जिला जदयू का कार्यालय नवादा में शुक्रवार को बैठक हुई,जिसमें प्रदेश जदयू में नव मनोनीत प्रोफेसर प्रमिला प्रजापति उपाध्यक्ष, मेजर इकबाल हैदर खान प्रदेश महासचिव,डॉक्टर सतीश कुशवाहा को प्रदेश सचिव बनाए जाने पर सभी का ज़ोरदार स्वागत किया गया।
सभी प्रदेश पदाधिकारी ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ,प्रदेश जदयू अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के प्रति आभार व्यक्त किया ।
बैठक में जिला अध्यक्ष राज किशोर प्रसाद दांगी ने प्रत्येक प्रखंड में प्रखंड स्तरीय बैठक किया जाएगा, जिसमे प्रदेश के पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे पंचायत चुनाव में अधिक से अधिक जदयू की कार्यकर्ता की भागीदारी पर विचार किया गया ।जिला संगठन की मजबूती पर विचार किया गया जिला जदयू के पुराने साथी के घर पर भ्रमण किया जाएगा ।
जदयू की बैठक में पंचायत चुनाव पर चर्चा, समर्थकों को लड़ाएंगे चुनाव





