रफी साहब की 46वीं पुण्यतिथि पर सजी संगीतमय शाम, सदाबहार गीतों से गूंजा गिरिडीह
रांची एक्सप्रेस संवाददाता
गिरिडीह: एकता कल्चरल फाउंडेशन की ओर से महान पार्श्वगायक मोहम्मद रफी की 46वीं पुण्यतिथि के अवसर पर 46वां संगीतमय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संगीत प्रेमियों ने रफी साहब के सदाबहार गीतों का आनंद लेते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। फाउंडेशन के सदस्य उदय सिंह ने कहा कि संस्था का उद्देश्य संगीत और कला को बढ़ावा देना है। संगीत मनोरंजन के साथ-साथ समाज में प्रेम, भाईचारा और सौहार्द बढ़ाने का सशक्त माध्यम है। कार्यक्रम में फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं मंच संचालक बब्लू सानु ने रफी साहब के कई लोकप्रिय गीत प्रस्तुत कर समां बांध दिया। वहीं महासचिव पंकज शर्मा की शानदार गायकी को भी दर्शकों ने खूब सराहा।मौके पर पावन शर्मा, गोलडू खान, इकबाल अहमद, मासूम अली खान, टिंकू खान, सुरेंद्र दास, नदीम, टारजन और नारायण दास सहित कई संगीत प्रेमी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने रफी साहब को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके अमर गीतों और संगीत विरासत को जीवंत रखने का संकल्प लिया





