सदगुरु सदाफल देव विहंगम योग संत समाज की पलामू जिला स्तरीय बैठक
पलामू : मेदिनीनगर के बीसफूटा रोड में बैजनाथ सिंह सेवा आश्रम परिसर में हुई. इसकी अध्यक्षता संत समाज के जिला संयोजक राम गोविंद यादव ने की. बैठक में बताया गया कि स्वर्वेद संदेश यात्रा के तहत तीन सितंबर को विशेष सत्संग समारोह का आयोजन होना है. बैठक में समारोह को लेकर अब तक किये गये तैयारी की गहन समीक्षा किया गया. इस दौरान प्रवचन पंडाल निर्माण, स्वागत विभाग, भोजन व्यवस्था, सुरक्षा सहित अन्य विभागों के कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया. इस क्रम में कई विंदुओ पर विस्तार से चर्चा की गयी. संस्थान के झारखंड प्रदेश महामंत्री ललित कुमार सिंह ने बताया कि 14 व 15 दिसंबर को वाराणसी के उमराहा स्थित आश्रम परिसर में विहंगम योग संत समाज का वार्षिकोत्सव होना है. इस अवसर पर समर्पण दीप अध्यात्म महोत्सव और 25 हजार कुंडीय विश्व शांति वैदिक महायज्ञ होगा. वार्षिकोत्सव को लेकर संत प्रवर विज्ञान देव जी महाराज के नेतृत्व में
कन्याकुमारी से कश्मीर तक राष्ट्र व्यापी स्वर्वेद संदेश यात्रा चल रहा है. बताया गया कि दो सितंबर को स्वर्वेद संदेश यात्रा मेदिनीनगर पहुंचेगी. तीन सितंबर को विशेष सत्संग समारोह में संस्थान के संत प्रवर विज्ञान देव जी महाराज का आध्यात्मिक संशोधन होगा. बैठक में शामिल सेवा प्रभारियों समारोह की सफलता के लिए भाव विह्वल होकर सदगुरु देव से प्रार्थना किया. बैठक की अध्यक्षता जिला संयोजक रामगोविंद यादव ने की. मौके पर
संस्थान के नन्दलाल पासवान, बनारसी प्रसाद यादव, रामपति राम, अखिलेश मेहता,राकेश पाठक, दुलारचंद पाल,ओंकार नाथ पाठक, योगमाया तिवारी, सुनीता सिंह, मन्धर गुप्ता, बिशुनदेव मेहता, सौगंध मेहता, काशी प्रसाद, शंभु कुमार,दशरथ पासवान, किशोर पासवान, विजय पाल, रामखेलावन राम, ओमप्रकाश चंद्रा, कमलेश, शुभम,अजय सहित कई सेवा प्रभारी मौजूद थे.





