BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

रांची चैंबर की बैठक में पलामू प्रमंडल में औद्योगिक विकास का मुद्दा अमित ने उठाया


- पलामू-गढ़वा समेत चार जिलों में औद्योगिक क्षेत्र के लिए 100 एकड़ जमीन की मांग
- 
- खासमहल भूमि के नवीनीकरण, टमाटर प्रसंस्करण उद्योग और मंडल डैम का काम तेज कराने की भी उठी मांग अमित*


पलामू : झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की बैठक में पलामू, गढ़वा, लातेहार और चतरा में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए 100 एकड़ जमीन उपलब्ध कराने की मांग उठी। चैंबर के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमित जायसवाल ने बैठक में इन जिलों की प्रमुख औद्योगिक एवं विकास संबंधी समस्याओं को रखते हुए सरकार से ठोस पहल की मांग की।
अमित जायसवाल ने खासमहल भूमि के नवीनीकरण का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि जमीन का नवीनीकरण नहीं होने से बड़ी संख्या में भवन जर्जर हो रहे हैं और नए व्यावसायिक भवनों का निर्माण भी नहीं हो पा रहा है। इससे शहरों का विकास प्रभावित हो रहा है।
उन्होंने लातेहार और चतरा में बड़े पैमाने पर होने वाली टमाटर की खेती का उल्लेख करते हुए वहां टमाटर प्रसंस्करण उद्योग लगाने की मांग की। उन्होंने कहा कि कई बार टमाटर का बाजार मूल्य इतना कम हो जाता है कि किसानों के लिए उसे बाजार तक पहुंचाने का खर्च भी अधिक पड़ता है। ऐसी स्थिति में किसान फसल खेत में ही छोड़ने को मजबूर होते हैं। प्रसंस्करण उद्योग लगने से किसानों को बाजार के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार भी मिलेगा।
बैठक में मंडल डैम में गेट लगाने के कार्य में तेजी लाने, क्षेत्र में उपलब्ध बांस से कुटीर उद्योग विकसित करने तथा लातेहार में पूर्व में हिंडाल्को द्वारा शुरू किए जा रहे बॉक्साइट खनन कार्य को फिर से शुरू कराने समेत अन्य मांगें भी रखी गईं। अमित जायसवाल ने कहा कि क्षेत्र में उपलब्ध संसाधनों के आधार पर उद्योग विकसित होने से रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

*क्षेत्रीय उपाध्यक्ष को मिला जीत का प्रमाण पत्र*

रांची फेडरेशन आफ झारखंड चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज कि हुई बैठक  के बाद  चैंबर के प्रदेश अध्यक्ष अंचल किंगर  व उपाध्यक्ष पवन शर्मा ने चैंबर भवन में पलामू प्रमंडल के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष को जीत का प्रमाण पत्र  नवनिर्वाचित पलामू प्रमंडलीय क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमित कुमार जायसवाल को दिया। श्री जायसवाल ने 29  मतो के अंतर से चुनाव जीता था। इस अवसर पर चैंबर के कई पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे।