दुर्गा पूजा महासमिति की कमेटी का विस्तार, नई जिम्मेदारियां तय
प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित दुर्गोत्सव कराने पर जोर
मेदिनीनगर : दुर्गोत्सव की तैयारियों को लेकर श्री केंद्रीय दुर्गा पूजा महासमिति, पलामू की ओर से बुधवार को दुर्गा मंडप में संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया गया। केंद्रीय अध्यक्ष दुर्गा जौहरी की मौजूदगी में महासमिति की विस्तारित कमेटी की घोषणा की गई। इस दौरान दुर्गा पूजा को लेकर की जा रही तैयारियों और प्रशासन के साथ समन्वय सहित विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी दी गई।
महासमिति की नई कमेटी में आलोक कुमार चौरसिया, सतबीर सिंह राजा, मनोज कुमार सिंह, अनिल कुमार सिंह, सोनू सिंह नामधारी, बसंत जौहरी, शिव प्रसाद गुप्ता, बबलू गुप्ता, अविनाश देव, मनोज सिंह, संजीव तिवारी, कल्याण वर्मा, अनिल साहू, अजय तिवारी एवं राजन सिन्हा को संरक्षक बनाया गया है। वहीं ललन कुमार सिन्हा को महामंत्री और सतीश कुमार पाण्डेय को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
उपाध्यक्ष पद पर नवीन तिवारी, बीएम पाण्डेय, हरिशंकर सिंह, रमेश शुक्ला, संतोष तिवारी पिंकू, रजनीश सिंह, अरविंद अग्रवाल, बबलू चावला, नवीन कुमार गुप्ता, अनिल दुबे, कमल गुप्ता, महेश तिवारी, उदय शुक्ला, अजीत सिन्हा, प्रभात गुप्ता, प्रदीप नारायण, सुमित्रो भट्टाचार्य, बृजेश शुक्ला, सतीश जौरिहार, मनोहर वाली, पप्पू पाण्डेय, श्याम जी चौधरी, राजेन्द्र राम, प्रमोद गुप्ता, सुनील सिंह, सतीश तिवारी, रुपा सिंह, लवली गुप्ता, लीलावती देवी, मंजू गुप्ता, मीना गुप्ता, किरण अग्रवाल एवं उषा माखड़िया को जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा प्रेमशंकर गुप्ता, जितेन्द्र सोनी, संदीप दास, चंद्रकांत सिंह, विनित पाण्डेय, मंटू गुप्ता, शुभम कुमार, पप्पू गुप्ता, विवेक चौबे, अभिषेक सिंह, बिल्लू तिवारी, प्रिय रंजन पाठक, रजत सिंह, राजमणि प्रजापति, सुनील ठाकुर, रंजीत चंद्रवंशी, विशाल कुमार, आकाश कुमार, पूजा चंद्रवंशी, प्रतिमा गुप्ता, ज्योति अग्रवाल, शोभा देवी, इंदू अग्रवाल, नेहा अग्रवाल, विकास सिंह एवं रविकांत पाण्डेय समेत अन्य को मंत्री बनाया गया है।
मीडिया एवं सोशल मीडिया की जिम्मेदारी भी तय
महासमिति में संजय राज को मीडिया प्रभारी बनाया गया है। वहीं मनीष मिश्रा, गुड्डू वर्मन, मनीष वर्मन एवं राहुल कुमार सोनी को सोशल मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संवाददाता सम्मेलन में सोनू नामधारी, नवीन तिवारी, ललन सिन्हा, बीएम पाण्डेय, सतीश पाण्डेय, संजय राज सहित महासमिति के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
महासमिति के पदाधिकारियों ने कहा कि दुर्गोत्सव के दौरान सरकार एवं प्रशासन की ओर से जारी सभी दिशा-निर्देशों का पूर्णतः पालन किया जाएगा। पूजा समितियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाएगा। महासमिति का उद्देश्य सभी के सहयोग से शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से दुर्गोत्सव का आयोजन सुनिश्चित करना है।






