वक्त पर CO एवं BDO से मुलाकात नहीं होता है ना करें आम जनता को परेशान नहीं तो किया जाएगा घेराव : बिट्टू पाठक
पलामू : पलामू जिले के विभिन्न अंचल कार्यालयों की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठ रहे हैं। रिश्वत मांगने, बिना लेन-देन के म्यूटेशन नहीं करने, प्रमाण पत्र बनाने में अनावश्यक विलंब और छोटे-छोटे कार्यों के लिए लोगों को बार-बार कार्यालय का चक्कर लगवाने के आरोप लगाए जा रहे हैं। अंचल कार्यालयों में कथित अनियमितताओं को लेकर लोगों की परेशानी का मुद्दा अब राजनीतिक स्तर पर भी उठने लगा है। झारखंड कांग्रेस कमेटी के राज्य सचिव पूर्व जिला अध्यक्ष जैश रंजन पाठक उर्फ बिट्टू पाठक ने पत्रकारों को संबोधन करते हुए कहा कि आए दिन ग्रामीण क्षेत्र से जनता आते हैं और आंचल प्रखंड कार्यालय के कार्य प्रणाली पर बात कहते हैं अंचल कार्यालयों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि कथित भ्रष्टाचार का सबसे अधिक असर गरीब और जरूरतमंद लोगों पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यालयों से जिन सेवाओं को लोगों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत आसानी से मिलना चाहिए, उनके लिए भी लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। अंचल कार्यालयों में जमीन संबंधी कार्यों के अलावा जाति, आवासीय सहित विभिन्न प्रमाण पत्र और अन्य राजस्व कार्य किए जाते हैं। बिट्टू पाठक का आरोप है कि इन बुनियादी सेवाओं के लिए भी लोगों को अनावश्यक रूप से कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कई मामलों में काम कराने के लिए लोगों को कथित तौर पर बिचौलियों के माध्यम से संपर्क करना पड़ता है।
बिट्टू पाठक ने आरोप लगाया कि जाति प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र और म्यूटेशन जैसे सामान्य कार्यों में भी लोगों से कथित रूप से रिश्वत की मांग की जाती है। उनका कहना है कि प्रशासनिक स्तर पर पर्याप्त निगरानी नहीं होने के कारण बिचौलियों की सक्रियता बढ़ी है। उन्होंने कहा कि इससे सरकारी व्यवस्था के प्रति आम लोगों का भरोसा प्रभावित हो रहा है। उन्होंने यह भी दावा किया कि कथित अनियमितताओं और प्रक्रिया में देरी के कारण पात्र लोगों को सरकारी कल्याणकारी योजनाओं तथा आवास योजनाओं का लाभ समय पर नहीं मिल पा रहा है।
पलामू में अंचल और प्रखंड कार्यालय बना भ्रष्टाचार का अड्डा वक्त पर CO एवं BDO से मुलाकात नहीं होता है
आम जनता को ना करें परेशान वक्त पर सही काम का करें निपटारा नहीं तो होगा घेराव
उन्होंने अंचल कार्यालयों की कार्यप्रणाली की नियमित निगरानी, शिकायतों की निष्पक्ष जांच और दोषी पाए जाने वालों पर कार्रवाई की मांग की है।
मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी शमीम अहमद राईन ईश्वरी प्रसाद सिंह शैलेश चंद्रवंशी शंकर पांडे अजय साहू सच्चिदानंद मिश्रा देवांग शुक्ला सौरव पाण्डेय खुर्शीद आलम जितेंद्र पांडे पारस पासवान विभूति नारायण पाठक मुख्तार आलम सुरेंद्र सिंह कपिल उरांव रितेश पांडे गुड्डू चंद्रवंशी उमेश यादव सत्येंद्र कुमार मनीष शर्मा मुख्तार आलम अनिल उरांव पीयूष गुप्ता इत्यादि लोग उपस्थित






