BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

आनंद मोटर्स में महिंद्रा JAYO लाइट कमर्शियल ट्रक लॉन्च


पलामू, गढ़वा, लातेहार और चतरा में बिक्री एवं सर्विस की सुविधा उपलब्ध

मेदिनीनगर: महिंद्रा के अधिकृत डीलर आनंद मोटर्स में महिंद्रा का JAYO लाइट कमर्शियल ट्रक लॉन्च किया गया। यह वाहन अब पलामू, गढ़वा, लातेहार और चतरा जिलों में ग्राहकों के लिए बिक्री हेतु उपलब्ध होगा।

लॉन्चिंग के अवसर पर महिंद्रा कंपनी के एरिया सेल्स मैनेजर अंशु कुमार रॉय ने फीता काटकर वाहन का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि महिंद्रा JAYO को विशेष रूप से शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में कमर्शियल सामानों की ढुलाई, बेहतर माइलेज और व्यावसायिक उपयोग को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है।

महिंद्रा JAYO विभिन्न विकल्पों में उपलब्ध है, जिनमें JAYO, JAYO Plus और CBC शामिल हैं। वाहन में BS-VI मानक वाला mDi Tech इंजन दिया गया है, जो लगभग 11 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज देने में सक्षम है। इसका ग्रॉस व्हीकल वेट (GVW) 4,990 किलोग्राम है, जिससे यह हल्के एवं मध्यम पेलोड की ढुलाई के लिए उपयुक्त है।

महिंद्रा JAYO की शुरुआती कीमत मात्र ₹11.50 लाख से है। ग्राहकों की सुविधा के लिए वाहन पर आसान फाइनेंस विकल्प भी उपलब्ध रहेंगे।

आनंद मोटर्स की ओर से बताया गया कि वाहन की बिक्री के साथ-साथ ग्राहकों को आफ्टर-सेल्स सर्विस और मेंटेनेंस की पूरी सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। महिंद्रा JAYO की सर्विसिंग एवं रखरखाव का पूरा ध्यान आनंद मोटर्स के महिंद्रा अधिकृत सर्विस सेंटर के माध्यम से किया जाएगा, ताकि ग्राहकों को बिक्री के बाद भी विश्वसनीय और सुचारु सेवा मिलती रहे।

लॉन्चिंग समारोह में आनंद मोटर्स के जीएम सेल्स प्रमोद श्रीवास्तव, मनप्रीत सिंह, महिंद्रा फाइनेंस के एरिया बिजनेस मैनेजर भास्कर झा, HDB फाइनेंस के नवीन कुमार, आनंद मोटर्स के सेल्स मैनेजर गणेश प्रसाद, निखिल कुमार एवं आलोक राज सहित बड़ी संख्या में ग्राहक एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।