BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

बेलवाटिका में ‘पंजाबी ड्रिप’ कपड़ा दुकान का भव्य उद्घाटन, शहर के गणमान्य लोग रहे मौजूद


मेदिनीनगर। शहर के व्यस्ततम इलाके बेलवाटिका में बुधवार को ‘पंजाबी ड्रिप’ नामक कपड़ा दुकान का विधिवत उद्घाटन किया गया। दुकान का उद्घाटन डालटनगंज के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी दिलीप सिंह नामधारी एवं दुकान के संचालक बबलू चावला की मां ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इससे पहले गुरु अरदास एवं विधिवत पूजन-अर्चना की गई, जिसके बाद अतिथियों और उपस्थित लोगों ने दुकान में प्रवेश किया।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने बबलू चावला को नई दुकान के शुभारंभ पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। दुकान में ग्राहकों के लिए विभिन्न ब्रांडों के शर्ट, टी-शर्ट, जींस, ट्राउजर सहित योगा एवं खेलकूद से जुड़े परिधान उपलब्ध कराए गए हैं। संचालक ने बताया कि ग्राहकों की पसंद और जरूरत को ध्यान में रखते हुए कपड़ों की विभिन्न रेंज उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है।

उद्घाटन समारोह में मेदिनीनगर नगर निगम के डिप्टी मेयर मनोज सिंह, झामुमो के पलामू जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिन्हा, अश्विनी सिंह, विजय ओझा, विकास दुबे, राकेश दुबे, सोनू नामधारी, अमित सिन्हा, राजेंद्र सिंह, सानू सिद्दीकी समेत शहर के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने दुकान के सफल संचालन और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।