शेरघाटी–छतरपुर–कजरी नई रेल लाइन के लिए 2,627.29 करोड़ की परियोजना के स्वीकृति
खुशी में छतरपुर में सांसद विष्णु दयाल राम का भव्य अभिनंदन एवं स्वागत
पलामू : पलामू संसदीय क्षेत्र में रेल कनेक्टिविटी के विस्तार की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि के रूप में शेरघाटी (किमी 0.00) से कजरी (किमी 107.894) तक नई ब्रॉडगेज रेल लाइन के निर्माण के लिए ₹2,627.29 करोड़ की विस्तृत परियोजना राशि स्वीकृत की गई है। इस महत्वपूर्ण स्वीकृति को लेकर आज छतरपुर बाजार स्थित रामजानकी मंदिर परिसर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पलामू के लोकप्रिय सांसद श्री विष्णु दयाल राम जी का भव्य अभिनंदन एवं स्वागत किया गया।*
भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने इस महत्वपूर्ण रेल परियोजना की स्वीकृति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सांसद श्री विष्णु दयाल राम के प्रति आभार जताया। लोगों ने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र के विकास और बेहतर रेल सुविधा की दिशा में ऐतिहासिक कदम है।
सांसद श्री राम ने इस महत्वपूर्ण परियोजना की स्वीकृति के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से पलामू संसदीय क्षेत्र में लगातार बड़ी विकास परियोजनाओं को गति मिल रही है। शेरघाटी–छतरपुर–कजरी नई रेल लाइन की स्वीकृति क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी सौगात है।
उक्त रेल परियोजना के पूर्ण होने से छतरपुर सहित आसपास के क्षेत्रों की रेल कनेक्टिविटी मजबूत होगी, आवागमन सुगम होगा तथा व्यापार, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और पर्यटन के क्षेत्र में विकास की नई संभावनाएं पैदा होंगी। इससे क्षेत्र के आर्थिक एवं सामाजिक विकास को भी नई गति मिलेगी।
सांसद ने कहा कि पलामू संसदीय क्षेत्र में रेलवे, सड़क, सिंचाई सहित लगभग ₹40 हजार करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है। इन परियोजनाओं के माध्यम से पलामू एवं गढ़वा जिलों में आधारभूत संरचना को मजबूत किया जा रहा है। केंद्र सरकार के सहयोग से क्षेत्र में विकास की गति तेज हुई है और आने वाले समय में पलामू संसदीय क्षेत्र विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।
इस अवसर पर जिला सांसद प्रतिनिधि श्री विजय ओझा, वरिष्ठ नेता श्री ईश्वरी पाण्डेय, श्री राम प्रसाद, सांसद के निजी सचिव श्री अलख दुबे, छतरपुर मंडल अध्यक्ष श्री सुधीर सिन्हा, नौडिहा बाजार मंडल अध्यक्ष श्री रौशन सिंह, लठेया मंडल अध्यक्ष श्री कमलेश गुप्ता, श्री रामाशिष सिंह, श्री प्रमोद मिश्रा, श्री भगवान दास, श्री मुरली प्रसाद, श्री रविशंकर सिंह, श्री मुन्ना जायसवाल, श्री अशोक मिश्रा (सांसद प्रतिनिधि), श्री प्रयाग विश्वकर्मा, जिला परिषद सदस्य श्री सुदामा पासवान, श्री गोविन्द प्रसाद, श्री उपेन्द्र सिंह, श्री कुन्दन प्रसाद सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।






