BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

झारखंड-बिहार को जोड़ने वाला दंगवार अंतरराज्यीय पुल जर्जर,हादसों को दावत दे रही सड़क


हुसैनाबाद: कृष्णा यादव 

हुसैनाबाद: झारखंड और बिहार की सीमा को जोड़ने वाला  दंगवार-बारुण मुख्य सड़क पर स्थित कररबार नदी पुल जर्जर हो गया है।हुसैनाबाद प्रखण्ड के अंतर्गत इस पुल से रोजाना हजारों राहगीरो का आवागमन होता है। पुल के कई हिस्सों की कंक्रीट उखड़ चुकी है और अंदर का लोहे का सरिया (रॉड) बाहर निकल आया है।पुल के बीचों-बीच गड्ढे बन गए हैं, जो विशेषकर रात के समय दिखाई नहीं देते।इस जर्जर स्थिति के कारण अब तक कई बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिर चुके हैं और गंभीर रूप से घायल हुए हैं।यह पुल झारखंड और बिहार के बीच व्यापार और परिवहन का एक मुख्य जरिया है। इस मार्ग से प्रतिदिन छोटी-बड़ी हजारों गाड़ियां और मालवाहक वाहन गुजरते हैं। पुल की इस खस्ताहाल स्थिति के कारण कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है और दोनों राज्यों का संपर्क पूरी तरह टूट सकता है।पुल की बदहाली से नाराज स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और वरीय पदाधिकारियों से अविलंब संज्ञान लेने और पुल की मरम्मत कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय रहते इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो बड़ी हादसा हो सकती है।