BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बेड़ो और नरकोपी थाना में लगा शिकायत समाधान शिविर, मौके पर निपटाए गए दो मामले


संवाददाता विकास कुमार

बेड़ो: वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शुक्रवार को बेड़ो और नरकोपी थाना परिसर में एक दिवसीय जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं को थाना स्तर पर ही सुनकर त्वरित निपटारा करना था। बेड़ो थाना में आयोजित शिविर में ग्रामीणों से कुल दो आवेदन प्राप्त हुए। दोनों मामलों का मौके पर ही आपसी सहमति से समाधान कर दिया गया। मौके पर थाना प्रभारी मो. कफील अहमद, अवर निरीक्षक अनिल टोप्पो सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे। इधर नरकोपी थाना में आयोजित शिकायत समाधान कार्यक्रम में एक मामला आया। दोनों पक्षों में आपसी सहमति नहीं बनने के कारण मामला दर्ज कर लिया गया। मौके पर थाना प्रभारी शैलेंद्र टुडू व सहायक अवर निरीक्षक कंचन कुमार सिंह उपस्थित थे।