हरिहर चौक के समीप एक्सप्रेसबीज ऑफिस के सामने से स्प्लेंडर बाइक चोरी
हुसैनाबाद: कृष्णा यादव
हुसैनाबाद:पलामू जिला के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के हरिहर चौक स्थित पुरानी भट्ठी के समीप एक्सप्रेसबीज ऑफिस के सामने से एक स्प्लेंडर बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना 9 सितंबर 2026 की बताई जा रही है।इस संबंध में जपला चौबे नदी निवासी 22 वर्षीय विकास कुमार चौधरी ने हुसैनाबाद थाना में आवेदन देकर बताया है कि वह एक्सप्रेसबीज में डिलीवरी बॉय के रूप में काम करता है। 9 सितंबर को दिन में करीब 12:48 बजे से 1:54 बजे के बीच वह ऑफिस के अंदर काम कर रहा था। इसी दौरान ऑफिस के सामने खड़ी उसकी स्प्लेंडर बाइक चोरी हो गई। पीड़ित के अनुसार बाइक का नंबर JH03G-8470 है। कार्यालय से बाहर आने पर बाइक नहीं मिलने पर उसने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उसने हुसैनाबाद थाना में आवेदन देकर पुलिस से बाइक की खोजबीन कर बरामद करने की गुहार लगाई है।





