BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

ऑपरेशन सफाया के तहत् सतबरवा में हथियार तस्कर गिरफ्तार, देशी कट्टा और बाइक जब्त


कृष्णा यादव 

पलामू:पुलिस अधीक्षक पलामू के निर्देशानुसार चलाए जा रहे ऑपरेशन सफाया के तहत सतबरवा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हथियार बेचने जा रहे एक युवक को देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है।जानकारी के अनुसार दिनांक 20/08/2026 को करीब 12:15 बजे पु०अ०नि० बबलू कुमार, सतबरवा थाना को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति हथियार बेचने के उद्देश्य से बारी-दूबा वाले रास्ते से होते हुए लहलहे चौक की तरफ जाने वाला है।
सूचना मिलते ही वरीय पुलिस पदाधिकारी को अवगत कराया गया। निर्देशानुसार पु०अ०नि० बबलू कुमार एवं सशस्त्र बल तथा  गश्ती दल द्वारा लहलहे स्थित बारी-दूबा जाने वाले रास्ते में कर्मा नहर मोड़ स्थित गुमटी के पास वाहन चेकिंग प्रारंभ किया गया।
इसी क्रम में सूचना के मुताबिक एक काले रंग की पैशन प्रो मोटरसाइकिल पर सवार व्यक्ति सामने से आता दिखा। पुलिस को देखकर वह चकमा देकर भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस टीम ने उसे खदेड़ कर पकड़ लिया।
तलाशी के क्रम में पकड़े गए व्यक्ति के पास से एक देशी कट्टा और एक आसमानी नीला रंग का वीवो कंपनी का मोबाइल बरामद हुआ। काले रंग की पैशन प्रो मोटरसाइकिल के संबंध में कोई कागजात प्रस्तुत नहीं करने और संतोषजनक जवाब नहीं देने पर वाहन को भी जब्त कर लिया गया।
पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम अनिल यादव, उम्र 25 वर्ष, पिता राजदेव यादव, ग्राम कुंडेलवा, थाना सतबरवा, जिला पलामू बताया। उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया।इस संबंध में सतबरवा थाना कांड संख्या-127/26, दिनांक-20/08/2026, धारा-317(5) BNS एवं 25(1-b)a/26 आर्म्स एक्ट के तहत कांड पंजीकृत कर अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त
अनिल यादव (25), पिता राजदेव यादव, ग्राम कुंडेलवा, थाना सतबरवा का रहने वाला है को एक देशी कट्टा,वीवो कंपनी का मोबाइल फोन,काले रंग की पैशन प्रो मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया।
छापेमारी दल में पु०अ०नि० बबलू कुमार, स०अ०नि० सुधीर कुमार, महिला स०अ०नि० सुमन एक्का, हवलदार जगदीश पासवान, आरक्षी गुलशन अजीत टोपनो, चालक आरक्षी मुकेश यादव एवं दिवा गश्ती दल शामिल रहे।