BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

आरक्षण हटाओ को लेकर निपु सिंह ने दिल्ली जंतर मंतर गेट पर किया विरोध


पलामू : झारखंड अगेंस्ट करप्शन के केंद्रीय संगठन मंत्री सह राष्ट्रीय सुरक्षा पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष निपु सिंह ने दिल्ली के जंतर मंतर चौक के निकट हजारों से अधिक समर्थकों के साथ आरक्षण हटाओ देश बचाओ,अभियान का नेतृत्व किया इस मौके भारत माता की जय के नारा के साथ शुरुआत किया अपने भाषण में निपु सिंह ने कहा कि आज आरक्षण के चलते देश आगे नहीं बढ़ रहा और उन्होंने कहा कि जब तक आरक्षण नहीं हटेगा देश बर्बादी की ओर जाते रहेगा और कहा कि आरक्षण हटाने के लिए बचपन से आंदोलन कर रहे हैं और कहा कि आरक्षण जातिगत न होकर आर्थिक स्थिति देखकर दिया जाना चाहिए और उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को आरक्षण देने से पहले उसकी जांच होना चाहिए और कहा कि आरक्षण जब तक नहीं हटेगा मैं अंतिम सांस तक आंदोलन करता रहूंगा और उन्होंने जोर देकर कहा कि आरक्षण के चलते देश में चौहत्तर प्रतिशत वाले बच्चे फेल हो जा रहे हैं और चौतिंस प्रतिशत वाले बच्चे डॉक्टर और शिक्षक बन रहे हैं इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि देश किधर जा रहा है और देश की कितनी प्रगति आने वाले दिन में होने वाला है इस मौके पर लेखक और समाजसेवी मिथिलेश कुमार पांडे भी मौजूद थे !