BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

आपसी विवाद में हुई मारपीट के मामले में आरोपी दीपक सिंह को मोहम्मदगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल


 हुसैनाबाद:कृष्णा यादव 

हुसैनाबाद:पलामू जिले की मोहम्मदगंज थाना पुलिस ने आपसी विवाद में मारपीट की घटना को अंजाम देने वाले नामजद आरोपी को मोहम्दगंज पुलिस ने  गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान माली गांव निवासी 42 वर्षीय दीपक कुमार सिंह  के रूप में हुई है।मामला आपसी विवाद से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है, जिसमें मारपीट और मारपीट के दौरान गंभीर परिणाम भुगतने की धमकियों को लेकर मोहम्मदगंज थाने में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न सुसंगत धाराओं— 126(2), 115(2), 117(2), 109(1), 351(3), 352 और 3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी। मामला दर्ज होने के बाद से ही पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी।
मोहम्दगंज थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी दीपक कुमार सिंह को उसके ठिकाने से विधिवत गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने कागजी प्रक्रिया और आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करते हुए आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।